मुरादाबाद, सितम्बर 14 -- Moradabad News: राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता 18 सितंबर से शुरू होने जा रही है, लेकिन मुरादाबाद की टीम को लेकर अब तक स्थिति स्पष्ट नहीं है। प्रतियोगिता में बालक और बालिका वर्ग की टीमें हिस्सा लेंगी। प्रदेश के 18 मंडलों की टीमें प्रतियोगिता में शामिल होंगी। ऐसे में जिले के खिलाड़ियों के सामने बिना कोच और नियमित अभ्यास के बेहतर प्रदर्शन करने की चुनौती है। मुरादाबाद के सोनकपुर स्टेडियम में टेबल टेनिस का कोच उपलब्ध नहीं है। खिलाड़ियों को तकनीकी प्रशिक्षण और प्रतियोगिता की तैयारी के लिए उचित मार्गदर्शन नहीं मिल पा रहा है। प्रतियोगिता की तारीख नजदीक आने के बावजूद टीम की घोषणा भी नहीं हुई है। खिलाड़ियों के चयन और अभ्यास को लेकर खेल विभाग की तैयारियों पर सवाल उठ रहे हैं। प्रतियोगिता में प्रदेशभर के खिलाड़ी पदक के लि...