Moradabad News: 16 वर्षीय किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, दो अज्ञात पर मुकदमा
मुरादाबाद, जुलाई 27 -- Moradabad News: कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से 16 वर्षीय किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों की काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगने पर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी बेटी 23 जुलाई की रात बिना बताए घर से चली गई। परिजनों ने रिश्तेदारों और संभावित स्थानों पर उसकी तलाश की लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस ने पिता की तहरीर के आधार पर दो अज्ञात लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.