मुरादाबाद, सितम्बर 25 -- Moradabad News: द्रौपदी रतन सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में शुक्रवार को वंदे मातरम गीत की रचना के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सामूहिक राष्ट्रीय गीत गायन कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि कटघर थाना अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार ने कहा कि वंदे मातरम 150 वर्षों से प्रत्येक भारतीय के मन में देशभक्ति की भावना जगाता आ रहा है। स्वतंत्रता संग्राम में क्रांतिकारियों ने इसी उद्घोष के साथ संघर्ष किया और बलिदान दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा महिला मोर्चा की जिला महामंत्री सिंपल चौहान ने की। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने भी वंदे मातरम को अखंड भारत की भावना से जोड़ा था। विशिष्ट अतिथि पार्षद भगवान दास ने कहा कि 24 जनवरी 1950 को संविधान सभा ने इसे राष्ट्रीय गीत के रूप में स्वीकार किया। यह भी पढ़ें- केएन बक्शी कॉलेज में वंदे म...