Moradabad News: 15 हजार बच्चों को अब तक नहीं मिली ड्रेस की डीबीटी राशि
मुरादाबाद, अक्टूबर 29 -- Moradabad News: जिले के परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले 15 हजार से अधिक बच्चों के अभिभावकों के खातों में अब तक यूनिफॉर्म खरीदने के लिए डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) की राशि नहीं पहुंची है। अक्टूबर बीतने को है, लेकिन बच्चों को नई ड्रेस के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। कई विद्यार्थी पुरानी यूनिफॉर्म पहनकर स्कूल आ रहे हैं, जबकि कुछ बिना निर्धारित ड्रेस के ही पढ़ने को मजबूर हैं। जिले में 1402 परिषदीय स्कूलों में करीब 1.55 लाख बच्चे पंजीकृत हैं। शासन की ओर से यूनिफॉर्म समेत निर्धारित मदों के लिए अभिभावकों के खातों में डीबीटी के माध्यम से धनराशि भेजी जाती है, ताकि वे बच्चों की जरूरत के अनुसार सामान खरीद सकें। बेसिक शिक्षा विभाग के अनुसार, अब तक करीब 1.40 लाख बच्चों के अभिभावकों के खातों में राशि पहुंच चुकी है, जबकि 15...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.