Moradabad News: 15 घंटे तक बिजली गुल रहने से मिया कॉलोनी में हाहाकार
मुरादाबाद, अगस्त 22 -- Moradabad News: कटघर स्थित सीतापुरी बिजलीघर के अंतर्गत आने वाले वार्ड-69 मिया कॉलोनी में करीब 15 घंटे तक बिजली गुल रहने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। लंबे समय तक बिजली आपूर्ति बाधित रहने से क्षेत्र में पेयजल संकट भी गहरा गया और उमस भरी गर्मी ने लोगों को काफी परेशानी हुई। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बिजली आपूर्ति ठप होने के दौरान कई बार शिकायत दर्ज कराई गई, लेकिन विभाग की ओर से समय पर समस्या का समाधान नहीं कराया गया। रातभर अंधेरे और गर्मी के बीच लोगों को परेशान होना पड़ा। बिजली कटौती से घरेलू कार्य भी प्रभावित रहे। क्षेत्रवासियों ने बिजली विभाग की कार्यशैली पर नाराजगी जताते हुए भविष्य में ऐसी स्थिति न होने देने की मांग की। बाद में बिजली आपूर्ति बहाल होने पर लोगों ने राहत की सांस ली।वर्जनइस बारे में कोई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.