Moradabad News: 125 किसानों को दिया आधुनिक खेती का प्रशिक्षण
मुरादाबाद, अक्टूबर 31 -- Moradabad News: भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (आईएआरआई), पूसा की ओर से एससीएसपी योजना के तहत ग्राम महमूदपुर में 125 अनुसूचित जाति के किसानों को आधुनिक खेती का प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान किसानों को गेहूं का उन्नत बीज, सब्जियों के बीज किट और कृषि उपकरण सहित विभिन्न सामग्री निःशुल्क वितरित की गई। प्रशिक्षण में वैज्ञानिकों ने किसानों को उन्नत कृषि तकनीकों, फसल उत्पादन बढ़ाने और खेती की समस्याओं के समाधान की जानकारी दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता एग्रोनॉमी विभाग के वैज्ञानिक डॉ. दिनेश कुमार ने की। इस अवसर पर प्रधान वैज्ञानिक डॉ. नफीस अहमद, डॉ. टीकम, वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. मंजू नाथ सहित संस्थान के कर्मचारी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Siwan News कृषि विज्ञान केन्द्र में पटना जिले के किसानों को दिया गया पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.