Moradabad News: 1008 दीपकों से की भक्तामर दीप आराधना
मुरादाबाद, सितम्बर 25 -- Moradabad News: श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर रामगंगा विहार में पर्यूषण पर्व के अंतिम दिन उत्तम ब्रह्मचर्य धर्म मनाया गया। इसका आरंभ सजल जैन, पूजा जैन, सिद्ध जैन, सम्यक जैन आदि के परिवारों ने श्री जी की शांतिधारा से किया। सर्वोदय जैन, रजनी जैन, बलराज जैन, अंजलि जैन के परिवार विधानकर्ता रहे। भद्रबाहु सागर महाराज ने कहा ब्रह्मचर्य केवल तन का संयम नहीं, मन, वचन और भावों की पवित्रता है। जो अपनी इंद्रियों पर विजय पा लेता है, वहीं आत्मा की सच्ची शांति पाता है। सायं भजनों की प्रस्तुति की गई। 1008 दीपकों से भक्तामर दीप आराधना की गई। अध्यक्ष संदीप जैन सहित नीरज जैन, सजल जैन, महिला अध्यक्ष सुषमा जैन, रीमा जैन, शुभ्रा जैन, शशि जैन, उषा जैन, निधि जैन आदि शामिल रहे। यह भी पढ़ें- Shamli News: दशलक्षण पर्व के अंतिम दिन उत्तम ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.