Moradabad News: 10.08 लाख रुपये का राजस्व निर्धारण
मुरादाबाद, जुलाई 23 -- Moradabad News: बिजली चोरी पर अंकुश लगाने और लाइन लॉस कम करने के लिए विद्युत विभाग की टीमों ने तड़के से चेकिंग अभियान चलाया। अधिशासी अभियंताओं के नेतृत्व में गठित विशेष टीमों ने शहर और ग्रामीण क्षेत्र के संवेदनशील इलाकों में औचक निरीक्षण किया। इस दौरान गलशहीद और उपखंड अगवानपुर क्षेत्र में 29 घरों में सीधे हुकिंग और मीटर बाईपास कर बिजली चोरी के मामले पकड़े गए। विद्युत विभाग के अनुसार चेकिंग के दौरान पकड़े गए 29 मामलों में कुल 36 किलोवाट विद्युत भार की चोरी सामने आई। विभाग की ओर से इन मामलों में करीब 10.08 लाख रुपये का राजस्व निर्धारण और शमन शुल्क लगाया गया है। बिजली चोरी करते पकड़े गए लोगों के खिलाफ विद्युत अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत थाना विद्युत चोरी निरोधक में रिपोर्ट भी दर्ज कराई है। विभाग की ओर से निर्धारित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.