मुरादाबाद, अक्टूबर 7 -- Moradabad News: मुरादाबाद। दस लाख रुपये का लोन दिलाने का झांसा देकर आरोपियों ने दो बार में एक लाख रुपये ले लिया और बाद में बैंक का फर्जी ऋण स्वीकृति पत्र थमा दिया। पीड़ित ने सिविल लाइंस थाने में तहरीर देकर अधिवक्ता समेत चार नामजद और दो अज्ञात लोगों पर धोखाधड़ी और धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया है। थाना पाकबड़ा क्षेत्र के कैलसा रोड निवासी राशिद हुसैन ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के काजीपुरा निवासी अधिवक्ता फरीद मलिक, जरीश मलिक, समीर मलिक और मुकीम से उसकी जान पहचान थी। आरोप है कि फरीद मलिक और जरीश ने उसे बताया कि उनका भाई समीर बैंकों का काम करता है और वह दस लाख रुपये का लोन करा देगा। इसके बदले लोन की रकम का दस प्रतिशत कमीशन देने और आधार कार्ड, पैन कार्ड व फोटो उपलब्ध कराने की बात कही ...