मुरादाबाद, जुलाई 28 -- Moradabad News: विधानसभा 25-कांठ के निवर्तमान विधायक चौधरी राजेश कुमार सिंह चुन्नू के नेतृत्व में आज ''कमल संकल्प बैठक'' का बूथ नंबर 1, ग्राम दरियापुर/रफायातपुर से शुरुआत की। इस बैठक में स्थानीय ग्रामीणों ने सैकड़ों की संख्या में पहुंचकर पार्टी की नीतियों के प्रति अपना समर्थन/आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम को मुख्य वक्ता एवं मुख्य अतिथि के रूप में निवर्तमान विधायक ने केंद्र और प्रदेश सरकार की तमाम जनकल्याणकारी योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार बिना किसी भेदभाव के समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए कृत संकल्पित है। बैठक के दौरान उपस्थित ग्रामवासियों ने भी पूर्व विधायक का जोरदार स्वागत किया और क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर अपने विचार साझा किए।इस अवसर पर चौधरी हुकुम सिंह, जिला मंत्री विक्रान...