Moradabad News: होद में मिला था वारिश था, परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए दी तहरीर
मुरादाबाद, सितम्बर 29 -- Moradabad News: पाकबड़ा। रतनपुर कलां गांव निवासी वारिश का शव 24 सितंबर को गांव में एक खाली पड़े मकान की हौद में मिलने के मामले में परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी है। परिजनों का आरोप है कि वारिश की हत्या की गई है। मृतक के पिता शमशाद ने एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनका बेटा वारिश 19 सितंबर की रात करीब 8:30 बजे खाना खाने के बाद घर से टहलने के लिए निकला था। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने गांव और आसपास के क्षेत्र के साथ ही रिश्तेदारों के यहां उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। शमशाद का आरोप है कि 21 सितंबर को वह बेटे की गुमशुदगी दर्ज कराने पाकबड़ा थाने पहुंचे थे, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की। उन्होंने बताया कि 24 सितंबर को पुलिसकर्मी कुलदीप ने फोन कर वारिश का शव इमाम अली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.