Moradabad News: हैंडीक्राफ्ट निर्यातकों ने ऑटम मेले के ड्रॉ पर लगा दी टकटकी
मुरादाबाद, जुलाई 25 -- Moradabad News: शहर के हैंडीक्राफ्ट निर्यातकों की टकटकी अब ऑटम मेले के स्टॉलों के ड्रॉ पर टिक गई है। हस्तशिल्प निर्यात संवर्द्धन परिषद के तत्वावधान में ऑटम मेला अक्तूबर के महीने में आयोजित होगा। इसमें भाग लेने के इच्छुक निर्यातक काफी समय पहले ही निर्धारित फीस देकर अपनी बुकिंग करा चुके हैं। अब उन्हें ऑटम मेले के लिए स्टालों के आवंटन का बेसब्री से इंतजार है। ईपीसीएच की ओर से ड्रॉ निकालकर स्टालों का आवंटन किया जाएगा। ईपीसीएच के पदाधिकारी साफ कर चुके हैं कि जुलाई के आखिर में या फिर अगस्त के शुरू में ही ड्रॉ निकाल दिया जाएगा। हालांकि, निर्यातकों को जुलाई के अंतिम सप्ताह में ही ड्रॉ हो जाने की उम्मीद है। मुरादाबाद हैंडीक्राफ्ट्स एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष नवेदउर्रहमान ने कहा कि स्टालों का आवंटन होते ही निर्यातकों को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.