मुरादाबाद, अक्टूबर 2 -- Moradabad News: मुरादाबाद। महानगर के हिमगिरी कॉलोनी में पिछले 24 घंटे के अंतराल में एक ही स्थान के पास दो बार पानी की जर्जर पाइप लाइन फट गई। इसकी वजह से कई घंटे तक सप्लाई बाधित रही। मोहल्ले के लोगों को पानी की उपलब्ध्ता न हो पाने की वजह से दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हालांकि, सूचना पर पहुंची जलकल विभाग की टीम ने सड़क की खुदाई कर जर्जर पाइप बदलकर नई पाइप डालकर समस्या दूर की। वार्ड आठ के हिमगिरी कॉलोनी में ई ब्लॉक में गैस गोदाम को जाने वाली सड़क के किनारे एक घर के सामने बुधवार को पानी की जर्जर पाइप लाइन फट गई।

जलकल विभाग की प्रतिक्रिया गुरुवार को जलकल विभाग ने मौके पर गैंग भेजकर जर्जर पाइप लाइन को बदलकर पानी की आपूर्ति शुरू कर दी। बताया जाता है कि गुरुवार की देर शाम उसी जगह से चंद कदमों की दूरी पर पाइप लाइन फिर फट ...