Moradabad News: हिंदू कॉलेज में हेल्प डेस्क को लेकर एबीवीपी-छात्र सभा में भिड़ंत
मुरादाबाद, जुलाई 21 -- Moradabad News: मुरादाबाद। हिंदू कॉलेज में नए शैक्षणिक सत्र के प्रवेश के दौरान हेल्प डेस्क लगाने को लेकर मंगलवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) और समाजवादी छात्र सभा के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। दोनों संगठनों के बीच पहले तीखी नोकझोंक हुई, जो कुछ ही देर में धक्का-मुक्की में बदल गई। इससे कॉलेज परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और प्रवेश प्रक्रिया के लिए आए छात्र-छात्राओं व उनके अभिभावकों में भी कुछ समय के लिए असहज स्थिति उत्पन्न हो गई। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस की कार्रवाई पुलिस ने दोनों पक्षों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को अलग कर समझाया तथा स्थिति को नियंत्रित किया। इसके बाद कॉलेज परिसर में माहौल सामान्य हुआ और प्रवेश संबंधी गतिविधियां फिर से सुचारु रूप से शुरू हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.