Moradabad News: हिंदू कॉलेज के इग्नू अध्ययन केंद्र को मिला बेस्ट परफॉर्मिंग अवार्ड
मुरादाबाद, अक्टूबर 27 -- Moradabad News: मुरादाबाद। हिंदू कॉलेज के इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) अध्ययन केंद्र ने एक और उपलब्धि हासिल की है। शैक्षणिक वर्ष 2026 के लिए केंद्र को 'बेस्ट परफॉर्मिंग लर्नर सपोर्ट सेंटर अवार्ड' से सम्मानित किया गया है। इग्नू के क्षेत्रीय केंद्र, नोएडा में आयोजित वार्षिक बैठक में यह पुरस्कार प्रदान किया गया। इसमें क्षेत्रीय केंद्र के अंतर्गत आने वाले सभी 24 जनपदों के अध्ययन केंद्रों के समन्वयकों ने प्रतिभाग किया। इग्नू क्षेत्रीय केंद्र, नोएडा के वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक डॉ. सिरान मुखर्जी ने हिंदू कॉलेज के इग्नू अध्ययन केंद्र (एलएससी-2714) के समन्वयक प्रो. आनंद के. सिंह को यह सम्मान प्रदान किया। यह पुरस्कार विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक सहायता उपलब्ध कराने, प्रभावी समन्वय और इग्नू के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.