Moradabad News: हादसे में ट्रक चालक की मौत के मामले में केस दर्ज
मुरादाबाद, सितम्बर 29 -- Moradabad News: मझोला थाना क्षेत्र के जीरो प्वाइंट पर हादसे में ट्रक चालक की मौत के मामले में उसके भाई ने एक माह बाद अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस ट्रक चालक का पता लगाने का प्रयास कर रही है। रामपुर जिले के टांडा थाना क्षेत्र के गांव मऊपुरा निवासी इरशाद अली ने मझोला पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनका भाई इस्लाम बीते 26 अगस्त को रात डेढ़ बजे ट्रक लेकर रामपुर से दिल्ली जा रहा था। रास्ते में जीरो प्वाइंट से करीब 300 मीटर पहले मझोला थाना क्षेत्र में आगे चल रहे ट्रक चालक ने बिना इंडीकेटर दिए ट्रक को मोड़ दिया। इससे इस्लाम का ट्रक उस ट्रक से टकरा गया। हादसे में इस्लाम गंभीर घायल हो गया। मुरादाबाद से उसे हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया था। जहां 28 अगस्त की सुबह उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। एसएचओ मझोला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.