मुरादाबाद, नवम्बर 5 -- Moradabad News: थाना क्षेत्र के गांव मुड़िया भायपुर में सड़क हादसे में दो मासूम बच्चों की मौत के बाद उनके परिवारों को आर्थिक सहायता दी गई। कुंदरकी विधायक रामबीर सिंह के आग्रह पर जिलाधिकारी की ओर से गुरुवार को दोनों बच्चों के पिता को एक-एक लाख रुपये के चेक सौंपे गए। दोनों पीड़ित परिवारों के सदस्य भदासना स्थित कैंप कार्यालय पहुंचे, जहां उपजिलाधिकारी मुरादाबाद ने सहायता राशि के चेक प्रदान किए। विधायक रामबीर सिंह ने कहा कि दोनों परिवारों को आगे भी हरसंभव सहायता दिलाने का प्रयास किया जाएगा। प्रत्येक परिवार को आवासीय पट्टा, आयुष्मान कार्ड और प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने के लिए संबंधित अधिकारियों से कार्यवाही कराई जाएगी। उन्होंने शोकाकुल परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस कठिन समय में पीड़ित परिवा...