Moradabad News: हादसा: वैन की टक्कर से बाइक सवार की मौत
मुरादाबाद, सितम्बर 6 -- Moradabad News: थाना क्षेत्र के गांव मस्तापुर भटेल निवासी बाबू पुत्र सलमान बाइक से गांव के कलवा पुत्र सलमान कलवा की बेटी ईरम के साथ बाइक से छजलैट क्षेत्र में भट्ठे पर बयाना लेने आ रहा था। लदावली गांव से पीछे पेट्रोल पंप के सामने से आ रही वैन ने टक्कर मार दी, जिसमें तीनों घायल हो गए। तीनों बाइक सवार को थाना पुलिस ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया। देर शाम को बाबू(45) वर्ष पुत्र सलाम की मौत हो गई। जबकि कलवा व उसकी बेटी का गंभीर हालत में इलाज चल रहा है। थाना पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम को भेजा। मौत की सूचना से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। वैन चालक अनीश पुत्र नेक मोहम्मद को जयंती पुर मुरादाबाद निवासी पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.