Moradabad News: हाईवे पर छोटे वाहनों का संचालन बंद, कांठ रोड हुआ वनवे
मुरादाबाद, अगस्त 16 -- Moradabad News: सावन माह के तीसरे सोमवार पर होने वाले जलाभिषेक को सकुशल संपन्न कराने लिए रविवार से दोपहर से दिल्ली रोड हाईवे पर छोटे वाहनों का संचालन बंद कर दिया। कांठ रोड पर भी रविवार सुबह से ही वन-वे व्यवस्था लागू कर दी गई। इसके अलावा शहर के अंदर फव्वारा चौराहा से स्टेशन रोड, कांठ रोड और दिल्ली रोड पर ऑटो, ई-रिक्शा के संचालन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। यह व्यवस्था सोमवार दोपहर बाद तक लागू रहेगी। भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए हरिद्वार, ऋषिकेश और ब्रजघाट से जल लेकर कांवड़ियों के जत्थे लौटने लगे हैं। रामपुर, बरेली, शाहजहांपुर, संभल और बदायूं के कांवड़िया भी मुरादाबाद से ही होकर गुजर रहे हैं। इससे जिले के तीनों कांवड़ मार्ग पर कांवड़ियों की भीड़ बढ़ गई हैं। कांवड़ियों की बढ़ी संख्या को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने दिल्ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.