मुरादाबाद, जुलाई 4 -- Moradabad News: मझोला थाना क्षेत्र की एकता कॉलोनी में शुक्रवार देर रात हाईटेंशन बिजली लाइन में आए फॉल्ट से एक बड़ा हादसा हो गया। घर के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की लाइन में अचानक खराबी आने से पूरे मकान की विद्युत वायरिंग में करंट दौड़ गया। हादसे में दंपती और उनका सात वर्षीय बेटा गंभीर रूप से झुलस गए। तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां महिला की हालत चिंताजनक बनी हुई है। एकता नगर निवासी ओमपाल सिंह का परिवार गर्मी के कारण रात करीब साढ़े बारह बजे बिजली जाने पर छत पर सोने चला गया था। कुछ देर बाद बिजली आने पर उनकी पत्नी बबीता ने छत पर पंखा चलाने के लिए कहा। ओमपाल सिंह ने जैसे ही पंखे का प्लग लगाकर स्विच चालू किया, उसी समय घर के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन में फॉल्ट हो गया। इसके चलते प...