Moradabad News: हवन और भंडारे के साथ कथा को विश्राम
मुरादाबाद, अक्टूबर 1 -- Moradabad News: मुरादाबाद। माता अन्नपूर्णा रसोई के तत्वावधान में मझोली रोड प्रगति विहार स्थित शिव मंदिर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा को विश्राम दिया गया। अंतिम दिन कथा व्यास कविचंद्र दास श्री कृष्ण की 16108 विवाहों की कथा सुनाई। उन्होंने सुदामा चरित्र का प्रसंग भी मार्मिक ढंग से सुनाकर मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके बाद हवन किया गया। श्रद्धालुओं ने आहुतियां देकर विश्व कल्याण की कामना की। अंत में भगवान को भोग लगाकर भंडारा आरंभ किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। व्यवस्था में संजीव गुप्ता, हरिओम गुप्ता, प्रदीप यादव, जगदीश यदुवंशी, एकता गुप्ता, मीनू गुप्ता, मीरा ठाकुर, लक्ष्मी सैनी आदि शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.