Moradabad News: हर्षोल्लास से निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी जुलूस
मुरादाबाद, अगस्त 26 -- Moradabad News: कुंदरकी। ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम हरियाना में बुधवार को मदरसा जामिआ-फतह-उल-उलूम से जुलूस-ए-मुहम्मदी हर्षोल्लास के साथ निकाला गया। जुलूस में बच्चे नात शरीफ पढ़ते हुए चल रहे थे। जुलूस मदरसे से शुरू होकर अंसारियों वाली मस्जिद, सैफियों वाले मोहल्ले से होता हुआ हरियाना बस अड्डे पहुंचा और वापस मदरसे पर आकर सलातो-सलाम के बाद समाप्त हुआ। जुलूस के दौरान जगह-जगह तबर्रुक का एहतमाम किया गया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस भी मौजूद रही। जुलूस में कारी मुनाजिर हुसैन, हाफिज ततहीर अहमद, मौलाना अकरम खान, मदरसा खजांची जावेद खान मुगल, ग्राम प्रधान गुलशन, शरीफ उस्ताद, पूर्व प्रधान अफसर अली खान, डीलर खालिक हुसैन समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Garhwa News: ईद-ए-मिलादुन्नबी का त्योहार हर्षोल्लास के साथ संपन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.