Moradabad News: हरिनाम संकीर्तन में रही भजनों की धूम
मुरादाबाद, जुलाई 3 -- Moradabad News: श्री हरिनाम संकीर्तन मंडल ने सूरज नगर स्थित बाबा मोहन राम मंदिर के पास संकीर्तन किया। मंडल ने दूसरा संकीर्तन क्षेत्र निवासिनी मिथलेश शर्मा के घर के बाहर घेर में किया। इन दोनों ही संकीर्तनों में महिलाओं ने भजनों की प्रस्तुति कर भक्ति भाव से सराबोर कर दिया। उन्होंने भजनों के माध्यम से माता दुर्गा, भगवान, शंकर और बालाजी की महिमा का गुणगान किया। भगवान की लीलाएं वर्णित कर रासलीला में भगवान श्री कृष्ण के प्रेम भाव को व्यक्त किया। संयोजन रचना शर्मा ने किया। नीतू सिंह, मिथलेश शर्मा, बंटी कश्यप, सुमन सिंह, राधा रानी, कुलदीप शर्मा, पंकज सिंह आदि व्यवस्था में रहे। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: कंचनपुर में बंगला हरि कीर्तन में झूमे श्रद्धालु
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.