Moradabad News: हरथला गोल मार्केट में अवैध कॉम्प्लेक्स पर एमडीए ने लगाई सील
मुरादाबाद, जुलाई 9 -- Moradabad News: अवैध निर्माण के खिलाफ विकास प्राधिकरण की कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में गुरुवार को प्राधिकरण उपाध्यक्ष अनुभव सिंह के निर्देश पर सिविल लाइंस के हरथला स्थित गोल मार्केट में बन रहा अवैध कंपलेक्स को प्राधिकरण की टीम ने फोर्स की मौजूदगी में सील किया। खास बात यह है कि प्राधिकरण द्वारा कॉम्प्लेक्स के मलिक को निर्माण कार्य रोकने के लिए नोटिस दिए गए लेकिन काम जारी रहा। फरमान अली के द्वारा गोल मार्केट में अवैध तरीके से शॉपिंग कंपलेक्स का निर्माण कराया जा रहा था। एमडीए उपाध्यक्ष अनुभव सिंह ने बताया कि अवैध निर्माण को सील किए जाने की कार्रवाई की गई है। अवैध निर्माण किसी भी कीमत पर नहीं होने दिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.