Moradabad News: हनुमान जी देते भक्ति,शक्ति और सेवा का प्रेरणा
मुरादाबाद, अगस्त 11 -- Moradabad News: आकाश ग्रीन कालोनी में मंगलवार को सुंदरकांड एवं आध्यात्मिक सत्संग आयोजित किया गया। इसमें धीरशांत दास ने सुंदरकांड की महिमा का वर्णन किया। उन्होंने बताया कि हनुमान जी का चरित्र हमें भक्ति, शक्ति, सेवा, विनम्रता, साहस और प्रभु के प्रति पूर्ण समर्पण की प्रेरणा देता है। सुंदरकांड का नियमित श्रवण एवं मनन से सकारात्मक ऊर्जा का प्रसार होता है। उपस्थित श्रद्धालुओं ने नियमित कराते रहने का संकल्प लिया। दीप शिखा अग्रवाल, काव्या, सुधा शर्मा, रेखा दिवाकर, सोनाली सरोज, प्रति रुहेला, डिम्पल त्यागी, रेनू भटिया, मीना नारंग आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.