Moradabad News: हनुमान चालीसा पाठ और भंडारा लगायां
मुरादाबाद, जुलाई 14 -- Moradabad News: सर्वप्रयास सीता रसोई ट्रस्ट ने बुद्धि विहार स्थित हनुमान वाटिका में सुंदरकांड का पाठ किया। संगीतमय सुंदरकांड के साथ भजनों की प्रस्तुति ने भक्ति भाव से सराबोर कर दिया। सुंदरकांड भजन गायक राज कुमार गोस्वामी ने किया। बीच-बीच में भजनों की प्रस्तुति ने भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया। अंत में हनुमान चालीसा भी पढ़ा गया। अध्यक्ष उदयभान सिंह ने बताया कि ट्रस्ट हर मंगलवार को हनुमान चालीसा का पाठ करता है। अंत में आरती के बाद भंडारा आरंभ किया गया। व्यवस्था में सुनील कुमार शर्मा, हृदयेश सिंह, सुनील शर्मा, विवेक पांडे, दीपक गुप्ता, सुधांशु कौशिक, राकेश वर्मा, सीमा गुप्ता,राजेंद्र प्रसाद सक्सेना, शरद माथुर, कविता गुप्ता, सुप्रीत सिंह, जूही माथुर, शालिनी शर्मा, अंजू पांडे, जूही शर्मा, छाया गुप्ता आदि शामिल रहे। यह भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.