मुरादाबाद, नवम्बर 14 -- Moradabad News: ग्राम पंचायत कालाझांडा में शनिवार को स्व जनगणना के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए रैली निकाली गई। खंड शिक्षा अधिकारी भूपेश दिनकर के मार्गदर्शन में आयोजित रैली में प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षक-शिक्षिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली के माध्यम से बच्चों ने ग्रामीणों को 16 नवंबर से शुरू होने वाली स्व जनगणना के बारे में जानकारी दी। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे जनगणना के दौरान अपना विवरण स्वयं दर्ज करें और देश के विकास में अपनी भागीदारी निभाएं। रैली प्राथमिक विद्यालय कालाझांडा से शुरू होकर उच्च प्राथमिक विद्यालय कालाझांडा पहुंचकर संपन्न हुई। यह भी पढ़ें- Roorki News: जनगणना की ड्यूटी से डेढ़ माह तक चरमराएंगी रुड़की अस्पताल की व्यवस्थाएं इस दौरान बच्चों ...