मुरादाबाद, सितम्बर 1 -- Moradabad News: मुरादाबाद। एनसीआर के साथ ही जनपद में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों के बीच अस्पतालों में बुखार से पीड़ित ऐसे मरीजों की संख्या अब काफी बढ़ गई है जिनमें स्वाइन फ्लू के लक्षण दिखाई दे रहे हैं। मंगलवार को मंडलीय जिला अस्पताल की ओपीडी में बुखार से पीड़ित ऐसे मरीजों का तांता लग गया। पर्चा बनवाने को पहुंचे बुखार के मरीजों को अलग काउंटर पर पहुंचने को कहा गया, हालांकि, कई मरीज उसी काउंटर पर खड़े रहे। बुखार से पीड़ित मरीजों की विशेष काउंसलिंग के लिए जिला अस्पताल में अलग से कक्ष बना दिया है। यह भी पढ़ें- अस्पतालों में भर्ती कोमॉर्बिड मरीजों पर बढ़ाई निगरानीविशेष कक्ष की व्यवस्था कक्ष संख्या सात में बुखार के मरीजों को ही देखा जाएगा, जबकि, सात नंबर के बाहर बने काउंटर पर बुखार के ही मरीजों का पर्चा बनाया जाएगा। अस्प...