मुरादाबाद, जुलाई 22 -- Moradabad News: सरकार की ओर से चलाये जा रही अभियान के अंतर्गत व्यापार मंडल बिलारी एवं स्थानीय अधिसूचना इकाई की टीम ने नगर में पौधारोपण किया। नींबू, अमरूद, जामुन, नीम एवं सहजन के पौधे लगाए गए। इस दौरान सभी ने पेड़ पौधों के संरक्षण का भी संकल्प दोहराया भक्तों ने कहा स्वस्थ जीवन को हमें स्वस्थ पर्यावरण भी चाहिए इसके लिए पौधे लगाएं और पेड़ पौधों की देखभाल करें इससे भूमि सुधार के साथ अच्छी वर्षा भी होगी। इस अवसर पर व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय जैन, इकरार हुसैन, दुष्यंत चौहान, सब इंस्पेक्टर शिव कुमार, बॉबी सिंह आदि रहे। यह भी पढ़ें- Auraiya News: पिंडदान स्थल पर चला पौधारोपण अभियान, लगाए छायादार पौधे

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...