मुरादाबाद, नवम्बर 7 -- Moradabad News: स्पीड ब्रेकर पर बााइक फिसले कपड़ा व्यापारी घायल हो गया। तत्काल उनको 108 एंबुलेंस की मदद से प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। तहसील क्षेत्र के ग्राम बुढ़ानपुर, अलीगंज निवासी आलम पुत्र निसार अहमद कपड़ा खरीदने के लिए अलीगंज से रानीनांगल, भोजपुर जा रहे थे। इसी दौरान ग्राम पदियानगला के पास सड़क पर बने ब्रेकर पर अचानक उनकी बाइक फिसल गई, जिससे वह घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। एंबुलेंस पर तैनात ईएमटी रत्नेश भारती ने लखनऊ मुख्यालय में मौजूद ईआरसीपी डॉ.अब्दुल से फोन पर परामर्श लेकर घायल को प्राथमिक उपचार दिया। इसके बाद पायलट अरविंद यादव की मदद से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाकर भर्ती कराया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...