मुरादाबाद, सितम्बर 24 -- Moradabad News: गोकुलदास हिंदू गर्ल्स कॉलेज में बुधवार को 'सेवा संकल्प अभियान' के अंतर्गत सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्राचार्या प्रो. चारू मेहरोत्रा के निर्देशन एवं अध्यक्षता में आयोजित ऑनलाइन-डिजिटल क्विज में छात्राओं से वर्तमान सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित प्रश्न पूछे गए। करीब 45 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। क्विज में छात्राओं की स्वच्छ भारत मिशन, आयुष्मान कार्ड, डिजिटल पेमेंट, प्रधानमंत्री जनधन खाते समेत विभिन्न योजनाओं से संबंधित जानकारी परखी गई। इसके अलावा विकसित भारत की संकल्पना और पिछले 25 वर्षों में संचालित प्रमुख जनकल्याणकारी एवं विकासात्मक गतिविधियों से आए सकारात्मक परिवर्तनों से जुड़े सवाल भी पूछे।

प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्राएं प्र...