मुरादाबाद, जुलाई 17 -- Moradabad News: जनता सेवक समाज ने अपना 70 वां स्थापना दिवस मनाया। इस मौके की गई सभा में संस्था द्वारा किये गए नेत्र शिविर, वृक्षारोपण,वृद्ध जन सम्मान समारोह, सर्वधर्म संभव सम्मेलन, राष्ट्रीय एकीकरण सम्मेलन, ईद एवं होली मिलन समारोह और क्रिसमस मिलन समारोह कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। वक्ताओं ने भविष्य में इनकी निरंतरता बनाए रखने तथा विस्तारित करने पर बल दिया। उन्होंने इन आयोजनों के प्रति जनता में जागृति लाने और उसकी सहभागिता भी बढ़ाने पर जोर दिया गया। सभा में हरिशंकर रस्तोगी, एसआई रहमानी, पादरी पॉल सारस्वत, मोहम्मद माजिद, विनय शर्मा, सफदर नियाजी, अतुल जौहरी, मंसूर रहमान, सुमित गुप्ता, पीराज रस्तोगी, मिर्जा अरशद बेग, पूनम गुप्ता, मनोरमा गुप्ता, शकील खान आदि शामिल रहे। अध्यक्षता सरदार गुरविंदर सिंह ने व संचालन सुभाष चं...