Moradabad News: स्थानीय निकायों को डीएम ने दिया काम पूरा करने का लक्ष्य
मुरादाबाद, अक्टूबर 30 -- Moradabad News: मुरादाबाद। जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में निकायों की बैठक की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी अधिशासी अधिकारियों को संसाधनों को बढ़ाने तथा विकास कार्यों को निर्धारित समयावधि में पूरा करने को कहा। कहा जहां भी अनटाइड फंड की धनराशि अवशेष है, उसका आवश्यकतानुसार जनहित एवं सार्वजनिक उपयोग के कार्यों पर व्यय सुनिश्चित किया जाए। कार्य पूर्ण होने अथवा समाप्ति के उपरांत भुगतान लंबित न रखा जाए। ठेकेदार द्वारा बिल प्रस्तुत किए जाने के 15 दिनों के भीतर भुगतान सुनिश्चित किया जाए। बैठक में एडीएम प्रशासन प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी समेत सभी नगर पालिका परिषदों एवं नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारी उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.