मुरादाबाद, अक्टूबर 27 -- Moradabad News: मुरादाबाद। स्वदेशी जागरण मंच ने अमेरिका के बिजनेसमैन एलन मस्क की कंपनी स्टार लिंक के विरोध में प्रकाश नगर चौराहे पर प्रदर्शन किया और एलन मस्क का पुतला फूंका। नेतृत्व कर रहे विभाग सहसंयोजक महेंद्र चौहान के साथ सदस्यों ने स्टार लिंक के विरोध में नारेबाजी की। राष्ट्रीय सहसंयोजक डा. राजीव कुमार ने स्टार लिंक को राष्ट्रीय सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मंजूरी नहीं दी जानी चाहिए। यहां कपिल नारंग, पूनम चौहान, शीतल राजपूत,प्रशांत शर्मा, राम बहादुर सिंह, आशीष विश्नोई, सरल शर्मा, अभय शर्मा, प्रदीप कुमार, रुद्र प्रताप, पीयूष, ज्योति बंसल, रजत सैनी, रेनू फोगला, ज्योति शर्मा, एसके वर्मा, यश सैनी, राजेश चौहान,पुष्पेंद्र, मनीष आदि शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...