Moradabad News: स्कूल मदरसों में लगेंगे टिटनेस डिप्थीरिया के टीके... देखें क्या व्यवस्था
मुरादाबाद, अगस्त 3 -- Moradabad News: जिलाधिकारी डॉ. पैंसिया ने बताया कि जिले के सभी स्कूलों में 3 से 7 अगस्त तक जिले के सभी स्कूलों एवं मदरसों में टिटनेस डिप्थीरिया टीकाकरण अभियान चलेगा। इस अभियान में 5 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके 10 वर्ष तक के बच्चों तथा कक्षा-10 में अध्ययनरत लगभग 16 वर्ष आयु के विद्यार्थियों को टीडी का टीका लगाया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग की टीमें विद्यालयों में पहुंचकर निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार टीकाकरण करेंगी। अभियान का उद्देश्य बच्चों को टिटनेस एवं डिप्थीरिया जैसी गंभीर बीमारियों से सुरक्षित रखना है। यह भी पढ़ें- Varanasi News: स्कूलों में टीकाकरण अभियान कल से
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.