मुरादाबाद, अक्टूबर 2 -- Moradabad News: मुरादाबाद। गांधी जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर शुक्रवार को शहर के स्कूल-कॉलेजों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। कहीं प्रभात फेरी और पदयात्रा निकाली गई तो कहीं छात्र-छात्राओं ने श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को गांधी जी के सत्य-अहिंसा और शास्त्री जी के सादगी, ईमानदारी व कर्तव्यनिष्ठा के सिद्धांतों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। कटघर स्थित डिप्टी जगन्नाथ सिंह सरस्वती शिशु विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मुकुल बंसल, प्रधानाचार्य संजय सिंह और कार्यक्रम प्रमुख गौतम व आकांक्षा ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। यह भी पढ़ें- जेसीज व नवोदय विद्यालय में गांधी-शास्त्री जयंती मनाई आकांक्ष...