Moradabad News: स्कूटी पर बहन के घर जा रही युवतियों से छेड़छाड़, विरोध पर पीटा
मुरादाबाद, सितम्बर 17 -- Moradabad News: सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में स्कूटी सवार दो बहनों को रोककर दबंगों ने छेड़छाड़ और अश्लीलता की। विरोध पर मारपीट करते हुए उन्हें स्कूटी से गिरा दिया। युवती की तहरीर पर पुलिस ने सात नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। थाना सिविल लाइंस के फकीरपुरा चौकी क्षेत्र निवासी युवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 10 सितंबर को 9 बजे वह बहन के साथ दूसरी बहन के घर जा रही थी। रास्ते में अजीत, नीरज, नित्ती, राहुल और धर्मपाल ने स्कूटी रोक ली और बदतमीजी करने लगे। आरोपियों ने हाथ खींचकर गाली गलौज करते हुए स्कूटी से गिरा दिया। पीड़िता के अनुसार सूजल और मनीष भी आरोपियों के साथ थे। आरोपियों ने मारपीट भी की। सीओ सिविल लाइंस भास्कर कुमार मिश्रा ने बताया कि तहरीर पर सिविल लाइंस थाने में सात नामजद आरोपियों के खिलाफ केस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.