मुरादाबाद, जुलाई 7 -- Moradabad News: कोतवाली क्षेत्र के गौरा शाहगंढ गांव निवासी ललित यादव ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उसी के गांव के रहने वाले गिरीश, नरेंद्र, राम किशोर पुत्रगण सोमपाल सिंह, लाल पुत्र नरेंद्र उसे परेशान कर रहे हैं। यह लोग उसकी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डालकर उसकी छवि खराब करने का प्रयास कर रहे हैं। जब उन लोगों से ऐसा करने से मना किया तब उन्होंने गाली गलौज करने के साथ उसके साथ मारपीट करना शुरू कर दी, साथ ही जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने चारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...