Moradabad News: सोशल मीडिया पर छाया रीलबाज लेखपाल
मुरादाबाद, सितम्बर 12 -- Moradabad News: भगतपुर टांडा क्षेत्र की ग्राम पंचायत सेहल एहतमाली का एक मामला चर्चा में है। ग्राम पंचायत में जल जमाव की स्थिति से लोगों को उबारने की कोशिश करने वाला हल्का लेखपाल सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। गांव से पानी निकासी के लिए सड़क खोदवान की कार्रवाई का हल्का लेखपाल हरिशंकर ने वीडियो वायरल किया है। सोशल मीडिया पर कार्रवाई और अपना बयान प्रसारित करने वाला लेखपाल अपनी जिम्मेदारी से अधिक अपने अड़ियल रवैये का प्रदर्शन करते नजर आ रहा है। वीडियो में उसके कर्मचारी आचरण नियमावली की खिल्ली उड़ाने वाला बयान लोग चटकारे के साथ सुन रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि लाख कोशिश के बाद भी पानी निकासी नहीं हो पा रही है। सभी रीलबाज लेखपाल की वीडियो को बार-बार देखकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.