मुरादाबाद, जुलाई 7 -- Moradabad News: कोतवाली के एक गांव के व्यक्ति ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया कि वह दिल्ली में रहकर मजदूरी करता है। 3 जुलाई को दिल्ली से काम करके अपने घर देर रात वापस लौटा था। रात में परिवार के साथ सो रहा था। सुबह 5 बजे जब वह सब सो कर उठा। तो उसकी बेटी गायब थी तलाश करने पर कहीं नहीं मिली, वह घर में रखें कानों के कुंडल,सोने की दो अंगूठी, सोने के दो कंगन के अलावा नगद पचास हजार भी अपने साथ ले गई है।बाद में पता चला है कि वह गांव के ही गौरव उर्फ बिट्टू के साथ चली गई है। इस घटना में आरोपी युवक बिट्टू की मां गीता देवी, चचेरी बहन मुस्कान चांदपुर गणेश भी शामिल हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...