Moradabad News: सैनी समाज में कार्यकारिणी को किया कार्यमुक्त
मुरादाबाद, अगस्त 30 -- Moradabad News: मुरादाबाद। सैनी समाज की ओर से रविवार को कांशीराम स्थित सैनी सभा में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में कई मुद्दों पर विशेष चर्चा की गई, जिसमें शहर के आस-पास इलाकों में तेंदुए की दहशत पर भी मनन किया गया। बैठक में सैनी सभा के अध्यक्ष, महिला इकाई को कार्य मुक्त किया गया। इसके बाद आगामी चुनाव के लिए चर्चा की गई। संचालन नेत्रपाल सैनी ने किया। यहां जयप्रकाश सिंह सैनी,बीके सैनी, मनमोहन सैनी, अजय सैनी, अशोक सैनी, महेंद्र सिंह सैनी आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.