Moradabad News: सेंट मीरा एकेडमी में बच्चों को तिलक लगाकर मनाया विद्यारंभ संस्कार कार्यक्रम
मुरादाबाद, जुलाई 7 -- Moradabad News: सेंट मीरा एकेडमी कांशीराम नगर में मंगलवार को विद्यारंभ संस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर प्राथमिक कक्षा के नन्हे- मुन्नें विद्यार्थियों को स्लेट पर वैदिक संस्कृति का प्रतीक ओम चिह्न को लिखना सिखाया गया। ओम के माध्यम से बाल विद्यार्थियों में अपने धर्म व संस्कृति के प्रति सम्मान श्रद्धा भाव और भक्ति का विकास होता है। ओम ब्रह्मांड में गूंजने वाली मूल शाश्वत ध्वनि है। कार्यक्रम का शुभारंभ निदेशिका अक्षरी प्रकाश, वित्त निदेशिका पर्णिका प्रकाश, अर्चना प्रकाश व प्रधानाचार्या पारुल अग्रवाल ने किया। इस मौके पर अक्षरी प्रकाश ने बच्चों का तिलक किया। साथ ही बच्चों व शिक्षकों को संबोधित किया। वहीं, पर्णिका प्रकाश ने नन्हे-मुन्नें बालकों को स्लेट, पेंसिल, रबर, ट्रॉफी आदि का वितरण कर उत्साहवर्धन किया औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.