Moradabad News: सुरजननगर शरीफ नगर हाईवे पर गिरा पेड़, बड़ा हादसा टला
मुरादाबाद, अगस्त 7 -- Moradabad News: सुरजननगर में रुक-रुककर हो रही बारिश के बीच शुक्रवार शाम करीब 6:30 बजे सुरजन नगर-शरीफ नगर हाईवे पर अचानक विशालकाय पेड़ गिरने से यातायात बाधित हो गया। गनीमत रही कि हादसे के समय वहां से गुजर रहा ई-रिक्शा चालक बाल-बाल बच गया। शरीफ नगर निवासी विशाल कुमार ई-रिक्शा लेकर सुरजन नगर से अपने घर लौट रहा था। जैसे ही वह पीपली वाले मोड़ के पास पहुंचा, तभी सड़क किनारे खड़ा विशालकाय पेड़ अचानक हाईवे पर गिर पड़ा। विशाल ने बताया कि वह कुछ सेकंड पहले ही पेड़ के नीचे से निकल चुका था। यदि थोड़ी भी देर हो जाती तो पेड़ उसके ऊपर गिर सकता था। बताया गया कि लगातार बारिश के कारण पेड़ की जड़ के आसपास की मिट्टी नरम हो गई थी, जिसके चलते पेड़ अचानक धराशायी हो गया। पेड़ गिरने की सूचना तुरंत सुरजन नगर पुलिस चौकी और डायल 112 को दी गई।सू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.