मुरादाबाद, अक्टूबर 30 -- Moradabad News: आरंभिक अर्हता परीक्षा में भाग लेने वालों की सहूलियत के लिए चलाई गई परीक्षा स्पेशल ट्रेनों से यात्री लखनऊ दिशा को रवाना किए गए। मंडल रेल प्रबंधक ने ब्रांच अफसरों के साथ स्टेशन पहुंचकर सुरक्षा प्रबंध देखा। युवाओं-छात्राओं से बातचीत की। 12 बजे के बाद परीक्षार्थियों के स्टेशन पर पहुंचने के दौरान अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन) पारितोष गौतम, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त ऋषि कुमार शुक्ला, मंडल वाणिज्य प्रबंधक पुरुषोत्तम सिंह बघेल मुख्य रूप से स्टेशन पर उपस्थित रहे। शाम को दूसरी ट्रेन चलाई गई। प्लेटफॉर्म संख्या एक से विशेष अनारक्षित गाड़ी संख्या 04322 (मुरादाबाद-लखनऊ) चलाई गई। मुरादाबाद से रामपुर, बरेली, शाहजहांपुर, हरदोई, बालामऊ एवं लखनऊ की ओर के परीक्षार्थियों को रवान...