मुरादाबाद, जुलाई 14 -- Moradabad News: श्री बालाजी धाम बाबा नीव करौरी आश्रम में बाबा को स्नान कराकर वस्त्र और कंबल पहनाया गया। बाबा का शृंगार किया गया और मंदिर को सजाया गया। इसके बाद संगीतमय सुंदरकांड का पाठ किया गया। पहले हनुमान चालीसा और बाद में विनय चालीसा पढ़ी गई। आरती के बाद प्रसाद वितरित किया गया। व्यवस्था में अनिल कुमार शर्मा, राकेश गुप्ता, जयदेव यादव, विनीत गुप्ता, शैलेंद्र कुमार गुप्ता, अश्विनी गुप्ता, परीष सक्सेना, देवेंद्र बिष्ट, विनोद राय, हरिओम गुप्ता आदि शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...