Moradabad News: सीमेंट-कंक्रीट से कम दूरी की सड़कें बनाएगा लोक निर्माण विभाग
मुरादाबाद, जुलाई 19 -- Moradabad News: मुरादाबाद। सड़क बनाने में बिटुमिन की कमी का शासन ने विकल्प तलाश लिया है। अब अधिकतम दो किलो मीटर की लंबाई वाली सड़कों के निर्माण कंकरीट और सीमेंट का इस्तेमाल किया जाएगा। ग्रामीण से राज्य स्तर की सड़कें सीसी के नियम से डिजाइन की जाएंगी। लोनिवि के प्रमुख अभियन्ता-विभागाध्यक्ष के आदेश के मद्देनजर सड़क निर्माण की कार्य योजनाएं मंजूर की जाएंगी। मिडिल ईस्ट की जंग की वजह से बिटुमिन संकट का शासन ने यह हल निकाला है। सड़क निर्माण तेज करने के लिए यह कदम उठाया गया है। इसे बरसात के सीजन में अनवरत कार्य जारी रहने की योजना के रूप में भी देखा जा रहा है। लोनिवि की एसओपी में इस बात की जानकारी दी गई है। दो किमी की लंबाई तक की सड़कों के निर्माण में बिटुमिन यानी डामर की जगह सीमेंट का प्रयोग किया जाएगा।ग्रामीण, जिला और अति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.