Moradabad News: सीनियर पुरुष अंतर मंडलीय फुटबॉल को टीम घोषित
मुरादाबाद, अक्टूबर 21 -- Moradabad News: मुरादाबाद। वाराणसी में 23 से 30 अक्तूबर तक होने वाली सीनियर पुरुष अंतर मंडलीय प्रदेश स्तरीय फुटबॉल चैंपियनशिप के लिए मुरादाबाद मंडल की टीम घोषित कर दी गई है। टीम का चयन 15 अक्तूबर को किया गया था और चार दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के बाद सोनकपुर स्टेडियम में अंतिम टीम की घोषणा हुई। चयन समिति में जिला फुटबॉल एसोसिएशन के महासचिव मोहम्मद नासिर कमाल, माधुरी देवी, आमिर मिर्जा, सुरेंद्र पाल सिंह, डीएसओ सुनील कुमार और फुटबॉल प्रशिक्षक सचिन बिश्नोई शामिल रहे।चयनित टीम : जाने आलम, मारूफ अली, लक्ष्य वर्मा, रयान खान, शुएब सुल्तान, विशाल सागर, मोहम्मद आकिब, अमन मलिक, हृतिक सिंह, सौरभ मराठा, अजीजुर रहमान, देव राज, नावेद हुसैन, मोहम्मद फरहान, मोहम्मद अरहम खान और मोहम्मद अरसालान शमी। यह भी पढ़ें- Moradabad News: मॉडर्न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.