Moradabad News: सीता रसोई ने पढ़ा सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा
मुरादाबाद, अगस्त 25 -- Moradabad News: मुरादाबाद। सर्व प्रयास सीता रसोई संस्था ने बुद्धि विहार स्थित हनुमान वाटिका में सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा पढ़ा। इस दौरान हनुमान जी का जयघोष होता रहा। श्रद्धालुओं ने काफी देर तक भजनों के माध्यम से हनुमानजी की महिमा का गुणगान किया। अंत में आरती के बाद प्रसाद वितरित किया गया। अध्यक्ष उदयभान सिंह सहित कविता गुप्ता, गीता शर्मा, रेखा रानी, सुनीता, ओम कुमार गुप्ता, जूही माथुर, अनमोल गुप्ता, शरद माथुर, सुनील कुमार शर्मा आदि शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.