मुरादाबाद, नवम्बर 14 -- Moradabad News: मुरादाबाद। शनिवार को मुरादाबाद में इस सीजन का पहला घना कोहरा छाया। कोहरे के चलते सुबह आठ बजे तक दृश्यता कम रही। नौ बजे के बाद धूप खिली, लेकिन, दिन भर धुंध हावी रही और धूप मद्धम हो गई। मौसम विभाग ने रविवार को बूंदाबांदी या हल्की बारिश होने की संभावना जाहिर की है। हिमालय क्षेत्र पर सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश हो सकती है। पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने के बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी। मुरादाबाद में लगातार दूसरे दिन मौसम का आंखमिचौली भरा अंदाज देखने को मिला। शुक्रवार को सुबह से पूर्वान्ह तक धुंध छाई रही थी। शनिवार को सुबह के समय शहर के कई इलाकों में काफी घना कोहरा छाया। आसमान पर हल्के बादलों और कोहरे के असर से दृश्यता कम रही। माहौल देखकर लोगों को दिसंबर जैसे कोहरे वाला मौसम दस्तक ...