मुरादाबाद, अक्टूबर 7 -- Moradabad News: मुरादाबाद। सीएसएस क्रिकेट एकेडमी में करन सिंह अंडर क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें सीएसएस क्रिकेट एकेडमी और रामपुर क्रिकेट एकेडमी के बीच बुधवार को मैच खेला गया। जिसमें सीएसएस ने 55 रनों से जीत दर्ज की। टॉस जीतकर सीएसएस क्रिकेट एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। निर्धारित 35 ओवरों में टीम ने 212 रन बनाए। टीम की ओर से मन्नान उमर ने 73 गेंदों में शानदार 92 रन की शानदार पारी खेली, जबकि अंजार ने 19 रन का योगदान दिया। रामपुर के लिए की ओर से अर्श यादव ने गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रामपुर टीम 157 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। रामपुर की ओर से अर्श यादव ने 71 गेंदों में 61 रन की शानदार पारी खेली।सीएसएस के लिए गेंदबाजी में तौसीफ, कामरान, शुऐब और साकिब ने...